देश की खबरें | हैदराबाद ताड़ी त्रासदी: मृतकों की संख्या चार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है और 37 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 10 जुलाई हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है और 37 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साइबराबाद के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार संदिग्ध मौत के चार मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर ताड़ी पीने के बाद वे बीमार पड़ गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब तक हमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती, हम निर्णायक रूप से कुछ नहीं कह सकते। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विसरा ‘फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी’ (एफएसएल) भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में हम कुछ बता सकते हैं और फिर धाराओं में बदलाव किया जाएगा।’’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 31 प्रभावितों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि छह अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने छह जुलाई और आठ जुलाई को कुकटपल्ली, बालानगर और शहर के अन्य इलाकों में विभिन्न दुकानों में ताड़ी पी थी और मंगलवार को उन्हें तबीयत खराब होने के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिन दुकानों में लोगों ने ताड़ी का सेवन किया था, उन्हें सील कर दिया गया है और वहां से नमूने एकत्र कर रासायनिक विश्लेषण के लिए भेज दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू