ताजा खबरें | हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा : ईपीसी ठेकेदार का चयन करने के लिए जल्द ही निविदा जारी होगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच गठित संयुक्त उद्यम जल्द ही परियोजना के लिए ईपीसी ठेकेदार का चयन करने के वास्ते निविदाएं जारी करेगा।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच गठित संयुक्त उद्यम जल्द ही परियोजना के लिए ईपीसी ठेकेदार का चयन करने के वास्ते निविदाएं जारी करेगा।

गोयल प्रश्नकाल के दौरान हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे (एचबीआईसी) के चालू होने की समयसीमा और परियोजना के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) ठेकेदार के चयन की स्थिति पर कांग्रेस सदस्य अनिल कुमार मंडाडी के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

मंत्री ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि परियोजना की घोषणा 2007 में की गई थी और 2014 तक इस पर कुछ नहीं किया गया और 2014 में चुनावों से पहले कुछ घोषणाएं की गईं।

उन्होंने कहा ‘‘असलियत यह है कि गलियारे को 2020 में मंजूरी दी गई थी। गलियारे का वास्तविक भार इस साल 28 अगस्त को घोषित किया गया था। आंध्र प्रदेश सरकार के साथ हमारा संयुक्त उद्यम ईपीसी ठेकेदारों के लिए निविदा जारी करेगा। ’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सब कुछ पारदर्शिता के साथ करती है और कोयला खदानों का वितरण, ईपीसी अनुबंधों का वितरण जैसा कोई आधा-अधूरा काम नहीं करती।

गोयल ने कहा, ‘‘यह हमारी शैली नहीं है। आंध्र प्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ ईपीसी ठेकेदार का चयन करेगी। निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और उस पर काम किया जाएगा।’’

कोयला खदानों और टेंडर वितरण के बारे में मंत्री के उल्लेख को लेकर प्रश्नकाल के अंतिम समय में विपक्षी सदस्यों ने अलग अलग मुद्दों पर आपत्ति जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट