देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय में 15 मार्च से ‘हाइब्रिड’ भौतिक सुनवाई शुरू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय में 15 मार्च से ‘हाइब्रिड’ भौतिक सुनवाई शुरू होगी। कोविड-19 महामारी के कारण न्यायालय में पिछले वर्ष मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई हो रही है।

नयी दिल्ली, छह मार्च उच्चतम न्यायालय में 15 मार्च से ‘हाइब्रिड’ भौतिक सुनवाई शुरू होगी। कोविड-19 महामारी के कारण न्यायालय में पिछले वर्ष मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई हो रही है।

उच्चतम न्यायालय ने ‘हाइब्रिड’ भौतिक सुनवाई के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

शीर्ष अदालत में पिछले वर्ष मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई होने के बीच कई बार निकायों तथा वकीलों की मांग रही है कि भौतिक सुनवाई तुरंत फिर से शुरू होनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी एसओपी में कहा गया है, ‘‘प्रायोगिक आधार पर, और एक पायलट योजना के रूप में, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध अंतिम सुनवाई व नियमित मामलों को ‘हाइब्रिड’ तरीके से सुना जा सकता है। इसमें मामले के पक्षों की संख्या और अदालत कक्ष की क्षमता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। सोमवार और शुक्रवार को सूचीबद्ध अन्य सभी मामलों को वीडियो / टेली-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुना जाना जारी रहेगा।’’

इसमें कहा गया है कि ‘हाइब्रिड’ भौतिक सुनवाई 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। इसके तहत विभिन्न पक्ष डिजिटल तरीके के साथ साथ भौतिक रूप से भी सुनवाई में शामिल हो सकते हैं।

एसओपी में कहा गया है कि अंतिम सुनवाई या नियमित मामलों में जहां पक्षों के लिए वकीलों की संख्या कोविड-19 मानदंडों के अनुसार अदालतों की औसत कार्य क्षमता से अधिक है तो इन्हें वीडियो या टेली-कॉफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जायेगा।

एसओपी में कहा गया है कि अदालत कक्ष की क्षमता को ध्यान में रखते हुए मामले की सुनवाई शुरू होने से 10 मिनट पहले मामले में पक्षकारों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इसमें कहा गया कि एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) अंतिम सुनवाई या नियमित मामलों की साप्ताहिक सूची के प्रकाशन के अगले दिन 24 घंटे के भीतर या दोपहर एक बजे तक अदालत में भौतिक रूप से या वीडियो या टेली-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने के लिए अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू