देश की खबरें | केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा हुजूम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके आवास और माकपा जिला समिति कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

अलप्पुझा (केरल), 23 जुलाई केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके आवास और माकपा जिला समिति कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

अच्युतानंदन का 21 जुलाई को 101 वर्ष की आयु में तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया था।

छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे - कई लोगों के हाथों में फूल थे, तो कुछ की आंखों में आंसू थे।

इनमें न केवल कम्युनिस्ट पार्टी के पुराने समर्थक थे, बल्कि अन्य राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग भी थे।

अच्युतानंदन के आवास और जिला समिति कार्यालय के बाहर माहौल भावुक था, जहां कई शोक संतप्त लोग - खासकर उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता - उनकी प्रशंसा में नारे लगा रहे थे। वहीं अन्य लोग "कॉमरेड वी.एस." कहे जाने वाले अच्युतानंदन को विदाई देने के लिए मौन अवस्था में खड़े थे।

मंगलवार दोपहर तिरुवनंतपुरम से शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा 22 घंटे के बाद उनके घर पहुंची। बारिश और देर रात होने के बावजूद, रास्ते में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\