खेल की खबरें | एशियाई मुककेबाजी चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन से हारे हुसामुद्दीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा) को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मंगलवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के गत विश्व चैंपियन मिराजिजबेक मिर्जाहालिलोव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुबई, 25 मई राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा) को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मंगलवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के गत विश्व चैंपियन मिराजिजबेक मिर्जाहालिलोव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारतीय मुक्केबाज ने शीर्ष वरीय गत चैंपियन को कड़ी टक्कर दी लेकिन इसके बावजूद उन्हें खंडित फैसले में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों के भी चैंपियन मिराजिजबेक को हुसामुद्दीन ने अपने ताबड़तोड़ मुक्कों से एक से अधिक बार परेशान किया लेकिन उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज ने अधिकांश मुकाबले में अपने शानदार फुटवर्क और सीधे मुक्कों से भारतीय मुक्केबाज को पछाड़ दिया।

इससे पहले भारत को एक और निराशा हाथ लगी जब सोमवार देर रात हुए मुकाबले में सुमित सांगवान को पुरुषा लाइट हैवीवेट वर्ग (81 किग्रा) में ईरान के मेसाम घेसलाघी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

बुधवार को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और गत चैंपियन पंघाल का सामना मंगोलिया के खारखू एंखमानदाख से होगा।

ये दोनों पिछली बार पिछले साल जोर्डन के अम्मान में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में आमने सामने थे जहां भारतीय मुक्केबाज ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

एशियाई खेलों के चैंपियन विकास का सामना ईरान के मोसलेम मालामिर से होगा जबकि पिछली बार के रजत पदक विजेता आशीष की भिड़ंत विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर