देश की खबरें | सब्जी में ‘नमक ज्यादा’ होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारा थप्पड़, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटा से सटे कासगंज जिले में कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सीढ़ी पर खड़ी अपनी गर्भवती पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिससे असंतुलित होकर नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देत हुए कहा कि पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

एटा (उप्र), तीन जुलाई एटा से सटे कासगंज जिले में कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सीढ़ी पर खड़ी अपनी गर्भवती पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिससे असंतुलित होकर नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देत हुए कहा कि पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में रामू नामक व्यक्ति ने बुधवार को कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा होने से नाराज होकर अपनी पत्नी ब्रजबाला (26) को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता घटना के वक्त सीढ़ी पर खड़ी थी और थप्पड़ मारे जाने से लड़खड़ाकर नीचे गिरने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि पांच महीने की गर्भवती ब्रजबाला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भारती ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति रामू गांव से फरार हो गया। वह गांव के बाहर एक मकान में छिपा था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

इस बीच, ब्रजबाला के परिजनों ने रामू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामू के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे जिसका ब्रजबाला विरोध करती थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान