देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में निर्ममता और बर्बरता का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। इस घटना में उसका नौ महीने का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी।

Corona

कोटा (राजस्थान), दो जून राजस्थान के कोटा में निर्ममता और बर्बरता का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। इस घटना में उसका नौ महीने का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी।

पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात को रामपुरा इलाके की है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी व्यक्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक राम कल्याण ने बताया कि किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर भाटपाड़ा इलाके में रहने वाले सुनील वाल्मिकी (40) उर्फ पिंटू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सीमा (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सुनील उसके शव को सड़क पर 70-80 मीटर तक घसीट कर ले गया, जिसके कारण इलाके में काफी डर फैल गया।

शव को सड़क पर छोड़ने के बाद सुनील ने रामपुरा थाने में आकर अपराध स्वीकार कर आत्मसमर्पण कर दिया। इस हादसे में सुनील का बेटा अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गयी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को चोट कैसे लगी।

पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज