देश की खबरें | दिल्ली के दयालपुर में विवाहेतर संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में विवाहेतर संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में विवाहेतर संबंध के शक में एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शबनम और उसके पति उमैद के बीच मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात बहस हुई। उन्होंने कहा कि उमैद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया और वह बेहोश हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि पति-पत्नी चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराये के मकान में रहते थे।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य शबनम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, उमैद को शबनम के विवाहेतर संबंध होने का शक था।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट