देश की खबरें | दहेज की मांग नहीं पूरी करने पर पति ने पत्नी को फोन पर दिया तलाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर उसके पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

बलिया (उप्र), 17 नवंबर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर उसके पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष से संबंधित लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत नामजद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नरहनी गांव की शबनम खातून की तहरीर पर उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अंफगा गांव के रहने वाले उसके पति गौसुल आजम, ससुर इकबाल शाह , सास हजारा खातून, देवर इमरान, कामरान और तौहीद के साथ ही ननद आफरीन, आसीमन और परवीन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि शबनम खातून ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया कि उसका विवाह गौसुल आजम से दो वर्ष पहले दो नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था।

महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से गौसुल आजम उस पर कुवैत जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगा।

लड़की के माता-पिता आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल के लोगों का उसके प्रति नजरिया बदल गया।

पाठक ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ परिवार वालों ने मारपीट की। इसके बाद वह अपने मायके चली गई, जबकि उसका पति कुवैत चला गया। शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि उसका पति विदेश से लौटा, तो फिर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे ।

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू