Pakistan: पाकिस्तान में पति ने पत्नी के प्रेमी के नाक-कान काटे, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि इस घटना में अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिये, जिसके बाद उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस (Police) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. Pakistan: पंजाब प्रांत में ट्रक-बस के बीच भीषण भिड़ंत में 30 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

यह घटना बृहस्पतिवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कयूम को संदेह था कि उसके गांव के रहने वाले मुहम्मद अकरम के उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध हैं.

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को कयूम ने अपने अन्य साथियों के साथ अकरम को घर जाते समय बीच रास्ते में रोक लिया और वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उन्होंने चाकू से उसके नाक और कान काट दिये.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट