देश की खबरें | दिल्ली के गोकुलपुरी में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी हर्ष गोयल (34) को खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया और उससे मिली जानकारी के आधार पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को सुबह नौ बजकर आठ मिनट पर गोकुलपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें जोहरीपुर पुलिया इलाके में 27 वर्षीय एक महिला पर हमले की सूचना दी गई थी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टीम को सड़क पर खून के निशान मिले। घायल महिला को पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था जहां पेट में गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन गायब था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की समीक्षा के बाद गोयल की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोयल ने वैवाहिक विवादों के कारण अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है।''

पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि गोयल का आपराधिक इतिहास रहा है और तमिलनाडु में उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला का लापता मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\