देश की खबरें | महाराष्ट्र में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पालघर,नौ फरवरी महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार की है। आरोपी (45) सफाला गांव का रहने वाला है और उस दिन काम से जल्दी घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी को अपने एक रिश्तेदार के साथ देख लिया ।

सफाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर व्यक्ति ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\