देश की खबरें | बिजनौर में महिला की हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म देने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके मायके को सूचित किए बिना उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म देने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके मायके को सूचित किए बिना उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडे ने बताया कि नजीबाबाद निवासी सुमित्रा देवी ने धामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके अनुसार, उसकी बेटी रुबी चौहान (25) की गजरौला गांव निवासी मुकुल से लगभग डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और मुकुल शराब पीकर रुबी के साथ मारपीट करता था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुकुल ने सोमवार को रुबी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके माता-पिता को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
आरोप लगाया गया है कि रुबी के 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म देने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने रामगंगा घाट से महिला की अस्थियां कब्जे में ले ली हैं और मुकुल एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)