देश की खबरें | शिक्षक के यौन शोषण करने से आहत किशोरी ने जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने शिक्षक द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने के कुछ दिनों बाद 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद सहपाठियों, महिलाओं और राजनीतिक संगठनों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

कोयंबटूर, 12 नवंबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने शिक्षक द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने के कुछ दिनों बाद 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद सहपाठियों, महिलाओं और राजनीतिक संगठनों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि कथित यौन शोषण की यह घटना अप्रैल की है जब शिक्षक ने लड़की को विशेष कक्षाओं के नाम पर स्कूल में बुलाया था क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण कक्षाएं ऑनलाइन चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने स्कूल के प्रबंधन से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। बाद में उसने स्कूल छोड़ दिया और नजदीक के दूसरे स्कूल में दाखिला ले लिया। लेकिन वह इस सदमे से उबर नहीं पायी और उसने बृहस्पतिवार को उस समय आत्महत्या कर ली जब उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के बारे में तब पता चला जब लड़की की एक मित्र ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने लड़की के पिता को सूचित किया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था जिसके बाद उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा और लड़की को फंदे से लटका हुआ पाया। वह उसे एक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि घटना का पता चलने पर एआईडीडब्ल्यूए, एसएफआई और थानथई पेरियार द्रविडर कषगम तथा अन्य संगठनों ने आरोपी शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग ने सुसाइड नोट छोड़ा है लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि उसमें क्या लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\