विदेश की खबरें | फिलीपीन में तूफान से 19 लोगों की मौत, हजारों हुए बेघर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रभावित प्रांत की गवर्नर ने कहा कि उनका द्विपीय सूबा ‘‘ जमींदोज’’ गया है।

प्रभावित प्रांत की गवर्नर ने कहा कि उनका द्विपीय सूबा ‘‘ जमींदोज’’ गया है।

जानकारी के मुताबिक ‘राय’ नामक तूफान शुक्रवार रात को फिलीपीन के दक्षिण और मध्य प्रांत में तबाही मचाकर दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। इस तूफान के रास्ते में रहने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि तूफान आने से पहले की गई तैयारी से कई लोगों की जिंदगी बचाई गई।

जानकारी के मुताबिक राय तूफान के दौरान हवाएं 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और अधिकतम गति 270 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। सरकार की आपदा मोचन एजेंसी ने मौतों की संख्या 12 बताई है और इनमें से अधिकतर मृतकों के ग्रामीण होने की जानकारी दी है जो पेड़ गिरने जैसी घटनाओं में मारे गए।

दीनागत द्वीप फिलीपीन के पहले प्रांतों में है जो तूफान से प्रभावित हुआ। अधिकारियों के मुताबिक यह शनिवार को भी शेष हिस्सों से कटा हुआ है क्योंकि वहां की बिजली और संचार व्यवस्था ठप हो गई है।

लेकिन गवर्नर अर्लेनी बाग ओ प्रांत की आधिकारिक बेबसाइट पर बयान पोस्ट करने में सफल रहीं। उन्होंने बताया कि करीब 1.80 लाख आबादी वाला उनका प्रांत ‘‘जमींदोज’हो गया है। उन्होंने खाना, पानी, अस्थायी निवास, ईंधन, स्वच्छता किट और दवाओं की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।

किसी तरह पड़ोसी सूबे पहुंचे उप गवर्नर नीलो देमेरे ने डीजेडएमएम रेडियो नेटवर्क को बताया कि उनके प्रांत में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है और ‘‘दीनागत में लगभग 95 प्रतिशत घरों की छत उड़ गई है’’, यहां तक आपात निवास की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मौजूदा समय में मरम्मत का कार्य कर रहे हैं क्योंकि राहत शिविर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहां रहने का कोई स्थान नहीं है, चर्च, जिम,स्कूल, बाजार और यहां तक कि विधायिका का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\