विदेश की खबरें | न्यू ओर्लिंयंस में इडा तूफान से बिजली गुल, तटीय क्षेत्र जलमग्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लुइसियाना के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का व्यापक असर हुआ है। तटीय क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं और लगातार भारी बारिश हो रही है।

लुइसियाना के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान का व्यापक असर हुआ है। तटीय क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं और लगातार भारी बारिश हो रही है।

यह तूफान ठीक उसी तारीख को टकराया जब 16 साल पहले तूफान ‘कैटरीना’ ने लुइसियाना और मिसीसिपी में तबाही मचाई थी।

सोलह साल पहले 29 अगस्त 2005 को आए तूफान ‘कैटरीना’ ने मिसीसिपी और लुइसियाना के तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। श्रेणी तीन के तूफान ‘कैटरीना’ की वजह से 1,800 लोगों की मौत हुई थी और यह न्यू ओर्लियंस में भयावह बाढ़ का कारण बना था, जिससे उबरने में वर्षों लग गए थे।

‘इडा’ श्रेणी चार के भीषण तूफान में तब्दील होकर तट से टकराया और 16 घंटे बाद यह फिर से उष्णकटिबंधीय चक्रवात में तबदील हो गया।

इसके चलते न्यू ओर्लिंयंस में बिजली गुल हो गई है और विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने कहा कि स्थितियां प्रतिकूल होने के चलते राहत अभियान अभी तत्काल काम नहीं कर पाएगा और उनके राज्य को तूफान के प्रभाव से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे।

पावर आउटेजेज डॉट यूएस के अनुसार लुइसियाना में लगभग 10 लाख लोग बिजली गुल होने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और मिसीसिपी में भी लगभग 80,000 लोगों को इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, ‘एसेंशन पैरिश शेरिफ कार्यालय’ ने फेसबुक पर बताया कि तूफान के चलते प्रेयरीविले में एक घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी