खेल की खबरें | मुंबई मैराथन में आकर्षण का केंद्र होंगे हुरिसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत पुरुष चैंपियन इथोपिया के डेरारा हुरिसा 15 जनवरी को यहां होने वाली टाटा मुंबई मैराथन में आकर्षण का केंद्र होंगे।

मुंबई, तीन जनवरी गत पुरुष चैंपियन इथोपिया के डेरारा हुरिसा 15 जनवरी को यहां होने वाली टाटा मुंबई मैराथन में आकर्षण का केंद्र होंगे।

विश्व एथलेटिक्स की गोल्ड लेबल की यह रोड रेस महामारी के कारण दो साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही है।

हुरिसा की राह इस बार आसान नहीं होगी क्योंकि स्पर्धा में हिस्सा ले रहे एक दर्जन धावकों का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे आठ मिनट और नौ सेकेंड से कम है जो कोर्स रिकॉर्ड इथोपिया के इस धावक ने 2020 में बनाया था।

यहां हिस्सा ले रहे 12 पुरुष और सात महिला धावकों का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर है जो चार लाख पांच हजार डॉलर इनामी इस रेस को बेहद प्रतिस्पर्धी बनाता है।

एशिया की इस शीर्ष प्रतियोगिता में 55 हजार से अधिक एमेच्योर धावक छह वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

एलीट पुरुष और एलीट महिला वर्ग में प्रत्येक विजेता को 45 हजार डॉलर की राशि मिलेगी जबकि कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने पर अतिरिक्त 15 हजार डॉलर मिलेंगे।

हुरिसा ने कहा, ‘‘मैं चुनौती के लिए तैयार हूं और मेरी नजरें खिताब पर टिकी हैं।’’

पुरुष वर्ग में हुरिसा को हमवतन आयेले अबशेरो और हायले लेमी के अलावा कीनिया के फिलिमोन रोनो से कड़ी टक्कर मिलेगी।

अबशेरो यहां 2020 में हुरिसा से 11 सेकेंड पीछे उप विजेता रहे थे।

एलीट महिला वर्ग में शामिल सात धाविकाओं का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में वेलेन्टीन किपकेटर के दो घंटे 24 मिनट 33 सेकेंड के कोर्स रिकॉर्ड से बेहतर है। इथोपिया की डेरा दिदा और राहमा तुसा तथा कीनिया की शेरोन चेरोप खिताब की दावेदारों में शामिल होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट