देश की खबरें | जगह बदल रहा है शिकारी बाघ : ग्रामीण दहशत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत जिले के फुलहर गांव में किसान दयाराम को अपना शिकार बनाने वाला बाघ अब अपनी जगह बदल रहा है।

पीलीभीत (उप्र), 15 जुलाई पीलीभीत जिले के फुलहर गांव में किसान दयाराम को अपना शिकार बनाने वाला बाघ अब अपनी जगह बदल रहा है।

मंगलवार को न्यूरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-टनकपुर हाईवे के पास स्थित औरैया गांव के पास बाघ दिखा।

प्रभागीय वन अधिकारी भरत कुमार ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए शासन से अनुमति प्राप्त होने के बाद एक प्रशिक्षित टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति अनुकूल होते ही बाघ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।

कुमार का कहना है कि बाघ पर नजर रखने के लिये वन विभाग के साथ दो थानों की पुलिस टीम और ‘रिजर्व पुलिस लाइन’ के पुलिस बल को भी सुरक्षा की दृष्टि से गांव में तैनात किया गया है। बाघ की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

कुमार ने बताया कि बाघ ने निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम पर भी हमला कर दिया लेकिन संयोग से कोई भी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। ग्रामीण सुरेश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से की गयी शिकायत में बताया कि बाघ अब राजमार्ग के किनारे आबादी की ओर बढ़ रहा है। वन विभाग दिन में तो निगरानी करता है लेकिन रात में उसके सक्रिय होने पर कोई तैयारी नजर नहीं आती। इस कारण गांव के लोग दहशत में हैं और रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी