देश की खबरें | हिप्र के हमीरपुर में गलती से साथी की गोली लगने से शिकारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडेहर ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिकार अभियान के दौरान गलती से एक शिकारी द्वारा चलाई गई गोली लगने से उसके साथी शिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर, 20 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडेहर ग्राम पंचायत क्षेत्र में शिकार अभियान के दौरान गलती से एक शिकारी द्वारा चलाई गई गोली लगने से उसके साथी शिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर शाम की है जब स्थानीय शिकारियों की एक टीम ने एक इलाके को घेर लिया था। इस इलाके में बड़ी संख्या में जंगली सूअर देखे गए थे।

शिकार के दौरान एक निशानेबाज ने जंगली सुअर पर गोली चला दी, लेकिन गोली जानवर को लगने के बजाय उसके एक साथी को लग गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान बडेहर गांव के बलबीर सिंह (55) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बलबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले शिकारी को भोरंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के अलावा हत्या का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शिकार करने पर प्रतिबंध है और मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\