अमेरिका के मिशिगन में सामाजिक दूरी बनाने के गवर्नर के आदेश के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद, व्हिमर ने पत्रकारों से कहा कि रैली ने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है।

सैकड़ों प्रदर्शनकारी पोस्टर लहरा रहे थे। जिनमें से एक पर लिखा था, ‘‘गवर्नर व्हिमर हम कैदी नहीं हैं।’’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘‘मिशिगन के लोग ग्रेचेन के खराब रवैये के खिलाफ हैं।’’

प्रदर्शन के कुछ घंटे बाद, व्हिमर ने पत्रकारों से कहा कि रैली ने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है।

‘‘ऑपरेशन ग्रिडलॉक’’ विरोध प्रदर्शन मिशिगन कंजर्वेटिव कोलिशन ने आयोजित किया था।

संगठन के सदस्य मेशॉ मैडॉक ने कहा, ‘‘व्यवसायों को बंद करने, इन सभी कर्मचारियों को व्यवसाय से बाहर करने का यह मनमाना फैसला सिर्फ एक आपदा है। यह मिशिगन के लिए एक आर्थिक आपदा है। लोग इससे थक चुके हैं।’’

डेमोक्रेट नेता व्हिमर ने 30 अप्रैल तक लोगों को घर में रहने और स्कूलों और गैर-जरूरी व्यवसायों को बंद करने का आदेश दिया है।

गवर्नर ने कहा कि वह लोगों की परेशानी को समझ रहे हैं, लेकिन यह प्रतिबंध कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद आवश्यक है।

कोरोना वायरस से मिशिगन में 1,900 से अधिक लोगों की जान चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\