जरुरी जानकारी | हमसफर इंडिया 200 नए शहरों में घर-घर डीजल सेवाओं का विस्तार करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरों तक डीजल आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी हमसफर इंडिया की चालू वित्त वर्ष में देश के 200 और शहरों में सेवाओं का विस्तार करने की योजना है, ताकि इस क्षेत्र में अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सके। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 मई घरों तक डीजल आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी हमसफर इंडिया की चालू वित्त वर्ष में देश के 200 और शहरों में सेवाओं का विस्तार करने की योजना है, ताकि इस क्षेत्र में अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सके। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हमसफर इंडिया, भारत के लगभग 100 शहरों में सेवाएं देती है।

कंपनी की ‘ई-मोबाइल वाहन चार्जिंग स्टेशनों’ के कारोबार में उतरने की योजना भी है और इस बाबत उसकी कुछ कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हमसफर अपने सेवा के विस्तार के लिए विदेशी बाजारों में अवसर तलाश कर रही है।

हमसफर इंडिया की सह-संस्थापक सान्या गोयल ने कहा, ‘‘वर्तमान में, डीजल की घर पहुंच सेवा में हमारी बाजार में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष के दौरान हमारी 30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना है।’’

गोयल ने कहा कि मोबाइल पेट्रोल पंप के जरिए डीजल उपलब्ध करवाना कंपनी की एक बड़ी उपलब्धि है और अब कंपनी देश के कोने-कोने तक पहुंचना और भविष्य में हर तरह की ऊर्जा के वितरण में आमूलचूल परिवर्तन लाना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी