देश की खबरें | ओडिशा के बालासोर में बंद पड़ी पत्थर खदान से मानव कंकाल मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले के तियाकाटा गांव में पुलिस ने एक बंद पड़ी पत्थर खदान से एक मानव कंकाल बरामद किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बालासोर, 11 नवंबर ओडिशा के बालासोर जिले के तियाकाटा गांव में पुलिस ने एक बंद पड़ी पत्थर खदान से एक मानव कंकाल बरामद किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को नीलगिरी उपखंड के बेरहामपुर इलाके में एक सुदूर पहाड़ी इलाके में लंबे समय से बंद पड़ी एक पत्थर खदान से कंकाल बरामद किया गया।

पुलिस को कंकाल के बारे में तब पता चला जब कुछ स्थानीय लोगों ने बकरी चराने के लिए जंगल में जाते समय इसे देखा।

नीलगिरि के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सरोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच के लिए सोमवार सुबह पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कंकाल के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया, “हम जंगल में इस सुनसान और दुर्गम स्थान से बरामद कंकाल के विवरण के बारे में फिलहाल कुछ नहीं जानते हैं।”

पुलिस ने बताया कि यह हत्या, आत्महत्या या फिर जंगल में टहलते समय लापरवाही के कारण किसी व्यक्ति के खाई में गिरने का मामला हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\