खेल की खबरें | हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारी से मुंबई इंडियंस का विशाल स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन मैच में शनिवार को यहां पांच विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर बनाया।

नवी मुंबई, चार मार्च कप्तान हरमनप्रीत कौर की आतिशी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन मैच में शनिवार को यहां पांच विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर बनाया।

हरमनप्रीत ने आते ही चौकों की झड़ी लगाई। उन्होंने केवल 30 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके शामिल हैं। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 47 और एमिलिया केर ने 24 गेंदों पर नाबाद 45 रन की उपयोगी पारियां खेली। हरमनप्रीत और केर ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। गुजरात की तरफ से ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 43 रन देकर दो विकेट लिये।

गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया जिसकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। उसने सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (एक) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें बाएं हाथ के स्पिनर तनुजा कंवर ने प्वाइंट पर कैच कराया।

मुंबई अगर पावर प्ले में 44 रन बनाने में सफल रहा तो इसका श्रेय मैथ्यूज को जाता है जिन्होंने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज मानसी जोशी की पहली गेंद पर छह रन के लिए भेजा। इस बीच नैट साइवर ब्रंट (18 गेंदों पर 23 रन) ने भी मोनिका पटेल पर लगातार दो चौके जमाए।

जॉर्जिया वेयरहम ने साइवर ब्रंट को आउट करके इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी का अंत किया। मैथ्यूज भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाई और ऐशलीग गार्डनर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटी। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। अनाबेल सदरलैंड पर लगाए गए उनके दोनों छक्के दर्शनीय थे।

इन दोनों के आउट होने के बाद हरमनप्रीत और केर ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। हरमनप्रीत ने क्रीज पर उतरते ही चौकों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मोनिका पटेल पर लगातार चार चौके जमाए और फिर गार्डनर पर लगाए गए लगातार तीन चौकों में से पहले चौके पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने केवल 22 गेंद खेली।

हरमनप्रीत की इस धांसू पारी का अंत ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने किया। इसके बाद केर और पूजा वस्त्राकर ने डेथ ओवरों में रन बटोरे। केर ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। इसी वांग (नाबाद छह) ने राणा की पारी की अंतिम गेंद को छह रन के लिए भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू