देश की खबरें | मणिपुर में तीन दिनों के भीतर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से पिछले तीन दिनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 10 अक्टूबर मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से पिछले तीन दिनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के चम्फाई पहाड़ी पर एक अभियान में सुरक्षा बलों ने एक एम-16 राइफल, एक .22 राइफल, दो एसएलआर, एक देसी स्टेन गन, दो कार्बाइन, नौ एमएम की आठ देसी पिस्तौल, तीस मैगजीन तथा दो इंच के 12 मोर्टार जब्त किए।

उन्होंने बताया कि जिले के लुवांगशांगबाम इलाके में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों को .32 बोर की दो पिस्तौल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, दो हथगोले और दो इंच के दो मोर्टार समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, इंफाल पश्चिम जिले के खेलाखोंग में भी मंगलवार को अभियान चलाया गया और एक एसएलआर राइफल, एक संवर्धित .303 राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, 16 कारतूस और हथगोले जब्त किए गए हैं।

बिष्णुपुर जिले के गेलबुंग गांव में सोमवार को तलाशी के दौरान एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 12 बोर की एक सिंगल बैरल राइफल, 12 बोर की एक पिस्तौल और एक नौ एमएम कार्बाइन मशीन गन बरामद की गई, जबकि पांच डेटोनेटर और ढाई किलोग्राम आईईडी भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि चुराचांदपुर के कांगवई में छापेमारी के दौरान दो मोर्टार(‘पम्पी’), दो स्थानीय स्तर पर निर्मित हथगोले और दो देसी पिस्तौल जब्त की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी