देश की खबरें | झारखंड के लोहरदगा में भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में लोहरदगा जिले के कोरगो जंगल से तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किये।

लोहरदगा (झारखंड), 31 दिसंबर झारखंड में लोहरदगा जिले के कोरगो जंगल से तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किये।

पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जब्त हथियारों में 200 इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक इनसास राइफल, दो 303 राइफल, एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, एक भरी हुई देसी पिस्तौल के साथ मैगजीन, एक देसी आग्नेयास्त्र, 609 कारतूस, 10 डेटोनेटर और आठ खाली कारतूस शामिल हैं।

भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर गोविंद बिरिजा की सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गयी। बिरिजा को 28 दिसंबर को कोरगो जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में मारे गए एक सब-जोनल कमांडर की पहचान चंद्रभान पहान उर्फ सी बी पहान के रूप में की गयी है।

बिरिजा और पहान पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ के बाद लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार ने 28, 29 और 30 दिसंबर को जंगल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया और विस्फोटक बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू