एचआरडी मंत्रालय ने समर्पित अनुसंधान एवं नवाचार डिविजन का गठन करेगी

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, ‘‘शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिये एक समर्पित डिविजन का सृजन किया जा रहा है जिसे ‘‘ अनुसंधान एवं नवाचार डिविजन’ के रूप में जाना जायेगा।’’

जमात

नयी दिल्ली, 7 मई देशभर में स्थित अकादमिक संस्थानों में शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने समर्पित ‘अनुसंधान एवं नवाचार डिविजन’ का गठन करेगी। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी ।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, ‘‘शोध कार्यो को बढ़ावा देने के लिये एक समर्पित डिविजन का सृजन किया जा रहा है जिसे ‘‘ अनुसंधान एवं नवाचार डिविजन’ के रूप में जाना जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस डिविजन के प्रमुख एक निदेशक होंगे जो एमएचआरडी के तहत आने वाले विभिन्न संस्थानों में शोध कार्यो का समन्वय करेंगे ।

मंत्री ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब मंत्रालय ने गेट स्कोर को कम करने एवं लैटरल एंट्री के विकल्प को जोड़ते हुए प्रधानमंत्री शोध फेलोशिप (पीएमआरएफ) योजना का दायरा बढ़ाने की का निर्णय किया है।

निशंक ने अपने ट्वीट में कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री रिसर्च फ़ेलोशिप (पीएमआरएफ) से जोड़ने के लिए हमने चयन प्रक्रिया में कई परिवर्तन किये हैं ।

उन्होंने बताया कि फ़ेलोशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से गेट अभ्यार्थियों का न्यूनतम स्कोर 750 से घटाकर 650 कर दिया गया है। पात्रता परीक्षा में न्यूनतम सीजीपीए 8 है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप की ओर आकर्षित हो और इसका लाभ ले सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सीधे प्रवेश के अतिरिक्त लेटरल एंट्री का भी प्रावधान किया गया है। लेटरल एंट्री से वे प्रतिभाशाली छात्र लाभान्वित होंगे जो 12 या 24 महीने की पीएचडी रिसर्च कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी