खेल की खबरें | हरकाज ने मेदवेदेव को बाहर किया, पिलिसकोवा सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज ने मंगलवार को यहां दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में पराजित करके पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लंदन, छह जुलाई पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज ने मंगलवार को यहां दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में पराजित करके पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह मैच सोमवार को बारिश के कारण चौथे सेट में रोकना पड़ा था। हरकाज ने हालांकि चौथा और पांचवां सेट अपने नाम करके इस मैच में 2-6, 7-6 (2), 3-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

हरकाज ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बनायी। वह इस साल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं। हरकाज का अगला मुकाबला बुधवार को अपने आदर्श रोजर फेडरर से होगा।

पुरुष वर्ग में हरकाज के अलावा जिन खिलाड़ियों ने पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया उनमें कनाडा के डेनिस शापोवालोव, इटली के मैटियो बेरेटिनी, हंगरी के मार्टन फुकसोविच और रूस के कारेन खाचनोव शामिल हैं।

इस बीच महिला वर्ग में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिच को 6-2, 6-2 से पराजित करके पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनायी।

यह तीसरा अवसर है जबकि पिलिसकोवा ने किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी