ताजा खबरें | मोदी, योगी विज्ञापन के पैसे आपको सशक्त करने में लगाते तो कितनी तरक्की होती : प्रियंका

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस महासचिव ने यहां हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थी तो 27 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठे थे और इस सरकार में नीचे आ गए हैं, छोटे-छोटे धंधे बंद हो गए।

कांग्रेस महासचिव ने यहां हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थी तो 27 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठे थे और इस सरकार में नीचे आ गए हैं, छोटे-छोटे धंधे बंद हो गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवारा मवेशियों की समस्या है, जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और वहां की सरकार लोगों से कहती है कि आप अवारा मवेशियों को पालेंगे तो हम आपसे दो रुपये किलो गोबर खरीदेंगे।

वाद्रा ने कहा कि सरकार का काम होता है आपका विकास करना और हम देख रहे कि उत्तर प्रदेश में सरकार को जो काम करना चाहिए, वह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का काम होता कि आपको अपने पैरों पर खड़ा करना, लेकिन बड़े-बड़े विज्ञापन लग रहे हैं। मोदी जी, योगी जी के विज्ञापन हजार करोड़ रुपये के हैं, वही पैसे आपको सशक्त करने के लिए लगा देते तो कितनी तरक्की हो जाती।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘कोरोना आया सुविधाएं नहीं थी, मेरी माता जी (सोनिया गांधी) ने कहा था कि देखो रायबरेली में कहीं से ऑक्सीजन भिजवाओ और हमने छत्तीसगढ़ सरकार से बात की, वह ऑक्सीजन भेज रहे थे, लेकिन यहां की सरकार ने मना कर दिया। ये नहीं चाहते थे कि आपके पास ऑक्सीजन कांग्रेस सरकार के जरिये आए, ये सरकार का काम नहीं है, ये राजनीति है।’’ उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है और यहां 2017 के विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर क्षेत्र से राकेश सिंह और रायबरेली से अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुईं थी, लेकिन इस बार ऐन चुनाव के वक्त दोनों भाजपा में शामिल हो गये।

प्रियंका ने हरचंदपुर के विधायक पर भी निशाना साधा और जमीन हड़पने का आरोप लगाया।

रायबरेली जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Malegaon Mayor Election 2026: मालेगांव मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की बड़ी जीत, नसरीन शेख चुनी गईं मेयर, समाजवादी पार्टी के शान-ए-हिंद निहाल अहमद बनी डिप्टी मेयर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: लाडकी बहन योजना को लेकर ई-केवाईसी सुधार के लिए पोर्टल फिर से खुला, त्रुटियां कैसे सुधारें; स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\