जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में घरों की बिक्री 48 प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये की हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री बीते वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये रही है।

नयी दिल्ली, 14 मई देश के सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री बीते वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपये रही है।

रियल एस्टेट फर्म एनारॉक ने बताया कि घरों की भारी मांग और कीमत बढ़ने से इसमें वृद्धि हुई है।

एनारॉक ने बताया कि आवासीय संपत्तियों की बिक्री कीमत के आधार पर 2021-22 के 2,34,850 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3,46,960 करोड़ रुपये हो गई।

संख्या के मामले में बिक्री 2021-22 के 2,77,783 घरों से बढ़कर 2022-23 में 3,79,095 इकाई तक पहुंच गई।

यह आंकड़ा आवास क्षेत्र में नई बिक्री पर हुए लेनदेन पर आधारित है।

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “भारत का आवासीय रियल एस्टेट खंड निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है और अभूतपूर्व मानक तय कर रहा है।”

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आवास बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 50,620 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष में 35,610 करोड़ रुपये थी।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बिक्री 2021-22 के 1,14,190 करोड़ रुपये से 46 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 1,67,210 करोड़ रुपये हो गई।

बेंगलुरु में बिक्री 2021-22 के 26,100 करोड़ रुपये से 49 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 38,870 करोड़ रुपये हो गई।

पुणे में बिक्री 2021-22 के 19,100 करोड़ रुपये से 77 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 33,730 करोड़ रुपये हो गई।

हैदराबाद में बिक्री 2021-22 के 23,190 करोड़ रुपये से 50 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 34,820 करोड़ रुपये हो गई।

चेन्नई में बिक्री 2021-22 के 8,940 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 11,050 करोड़ रुपये हो गई।

कोलकाता में बिक्री 2021-22 के 7,720 करोड़ रुपये से 38 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 10,660 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड