देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आग से घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के मनसई गांव में आग लगने से एक मकान जलकर खाक हो गया और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर (हिप्र), सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के मनसई गांव में आग लगने से एक मकान जलकर खाक हो गया और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग बृहस्पतिवार रात लगी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि घर में चार भाइयों सुभाष चंद, अर्जुन कुमार, सुरेंद्र और संजू के परिवार रहते थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी।

जिला प्रशासन ने पंचायत को प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

नायब तहसीलदार कंगू बलवंत ठाकुर ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने को कहा गया है।

प्रभावित भाइयों ने दावा किया कि आग में उनकी लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

उप संभागीय अधिकारी (नादौन) अपराजिता चंदेल ने बताया कि पीड़ितों को 20,000 रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड