देश की खबरें | दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन, अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

आईएमडी ने कहा कि हालांकि दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बढ़ते तापमान के बावजूद, दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट