खेल की खबरें | मेजबान डीएनएचडीडी ने खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ में शीर्ष पर बढ़त बनाए रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के रेणुकाचार्य होदमानी और महाराष्ट्र की दीक्षा यादव बुधवार को यहां खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 में क्रमश: पुरुष और महिला ओपन वाटर तैराकी में चैंपियन बनकर उभरे जबकि मेजबान दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (डीएनएचडीडी) ने पदक तालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी।

दीव, 21 मई कर्नाटक के रेणुकाचार्य होदमानी और महाराष्ट्र की दीक्षा यादव बुधवार को यहां खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 में क्रमश: पुरुष और महिला ओपन वाटर तैराकी में चैंपियन बनकर उभरे जबकि मेजबान दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (डीएनएचडीडी) ने पदक तालिका में अपनी बढ़त बनाए रखी।

अरब सागर के पानी में आयोजित 10 किमी ‘ओपन वाटर’ तैराकी स्पर्धाएं अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक साबित हुईं जिसमें महाराष्ट्र की दीक्षा यादव और कर्नाटक के रेणुकाचार्य होदमानी क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में चैंपियन बनकर उभरे।

सत्रह वर्षीय रेणुकाचार्य ने दो घंटे नौ मिनट और 40 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

दीक्षा ने 2:18:09 का समय निकाला।

पेनकैक सिलाट में तीन शीर्ष पोडियम फिनिश के साथ मेजबान डीएनएचडीडी इस बीच तालिका में मणिपुर, महाराष्ट्र और दिल्ली से आगे निकल गया।

डीएनएचडीडी के लिए तीसरा स्वर्ण मंगलवार देर रात आया जब प्रिंसेस थॉमस ने महिलाओं की क्रिएटिव सोलो श्रेणी में जीत हासिल की। प्रसन्ना बेंद्रे ने पुरुषों की टंगगल सीनियर स्पर्धा का खिताब जीता था जबकि कीर्तना आचार्य ने महिलाओं की टंगगल सीनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\