देश की खबरें | बंगाल के राज्यपाल बोस स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को मंगलवार को नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकरी दी।

कोलकाता, 27 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को मंगलवार को नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकरी दी।

उन्होंने बताया कि बोस अस्पताल में रहने के दौरान कई नैदानिक ​​​​जांचों से गुजरेंगे। बोस को इसके पहले इस महीने की शुरुआत में चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बुधवार को छुट्टी मिलने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल को नियमित स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कई तरह की जांच की जाएगी। चिकित्सक भी उनकी जांच करेंगे। उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।’’

इसके पहले, बोस को शहर के एक निजी अस्पताल से 15 मई को छुट्टी दे दी गई थी, जहां उन्हें लगभग एक महीने पहले कंधे में दर्द के कारण 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद कंधे में दर्द की शिकायत के कारण बोस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें कोरोनरी धमनी से जुड़े हल्के रोग का पता चला था, जिसके बाद उन्हें एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि चिकित्सकों ने उन्हें अगली जांच तक अपने काम की गति धीमी रखने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें