विदेश की खबरें | अमेरिका में मरणासन्न कोविड-19 मरीज को अस्पताल ने थमाया करीब 8.14 करोड़ रुपये का बिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में कोविड-19 के एक मरीज को अस्पताल ने 11 लाख डॉलर (करीब 8.14 करोड़ रुपये) का बिल थमाया है। मरीज की कोविड-19 के कारण हालत काफी खराब हो गयी थी।

वाशिंगटन, 14 जून अमेरिका में कोविड-19 के एक मरीज को अस्पताल ने 11 लाख डॉलर (करीब 8.14 करोड़ रुपये) का बिल थमाया है। मरीज की कोविड-19 के कारण हालत काफी खराब हो गयी थी।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक माइकल फ्लोर बीमारी की वजह से इतने कमजोर हो गए थे कि उनकी पत्नी और बच्चे भी उनके ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.

सिएटल टाइम्स की खबर के मुताबिक फ्लोर हालांकि ईशाक स्थित स्वीडिश मेडिकल सेंटर में इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके इलाज के एवज में 11 लाख डॉलर का बिल दिया गया है।

यह भी पढ़े | तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार.

उल्लेखनीय है कि फ्लोर ने स्वीडिश मेडिकल सेंटर में 62 दिनों तक कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ी और अस्पताल में सबसे लंबे समय तक इलाज कराने वाले मरीज हैं।

अखबार के मुताबिक फ्लोर के पास स्वास्थ्य बीमा है जिसमें छह हजार डॉलर की कटौती के बाद सामान्य तौर पर सभी खर्चे बीमित होने का प्रावधान है।

कांग्रेस (संसद) ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए विशेष कानून लागू किया है और संभव है कि फ्लोर को कोई भुगतान नहीं करना पड़ा।

फ्लोर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने से वह स्वयं चकित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिंदा बच जाने से मैं ग्लानि महसूस कर रहा हूं।’’

फ्लोर ने कहा, ‘‘ मुझमें यह भाव है, क्यों मैं... इलाज पर इतने खर्च के बाद बचने वाले व्यक्ति की ग्लानि को बढ़ाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\