देश की खबरें | उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर के निर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्र में शांति बनाए रखेंगे: पूर्व सेना कमांडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की चिनार कोर के पूर्व कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी पी पांडे ने शनिवार को उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर के नव निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्र शासित प्रदेश में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति एवं स्थिरता को खतरे में नहीं पड़ने देंगे।

श्रीनगर, सात दिसंबर सेना की चिनार कोर के पूर्व कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी पी पांडे ने शनिवार को उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर के नव निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्र शासित प्रदेश में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति एवं स्थिरता को खतरे में नहीं पड़ने देंगे।

पांडे ने यहां एसकेआईसीसी में कश्मीर साहित्य महोत्सव के दौरान पत्रकारों से कहा कि कश्मीर के लोगों को शांति और स्थिरता को मजबूती से अपने बच्चों की तरह संभाल कर रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चारों ओर मुस्कुराते हुए चेहरे देख सकता हूं। मुझे लगता है कि यह बड़ा सकारात्मक बदलाव हो रहा है। मुझे लगता है कि पिछले पांच से छह साल में उम्मीद की एक किरण जगी है। यह शांति और स्थिरता पहले भी आई थी, लेकिन कश्मीर के लोगों ने इसे खो दिया।’’

श्रीनगर स्थित चिनार कोर के पूर्व कोर कमांडर ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से जो हासिल किया है, उसे वे मजबूती से थामे रखेंगे और अपने बच्चों की तरह उसे संभाल कर रखेंगे और उसे प्रोत्साहित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखना जरूरी है, ताकि भावी पीढ़ियों को वह अशांत माहौल न देखना पड़े, जो पिछली पीढ़ियों को सहना पड़ा।

पांडे ने 18 मार्च, 2021 से नौ मई, 2022 तक चिनार कोर के कोर कमांडर के रूप में सेवाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र शासित प्रदेश में नव निर्वाचित सरकार ऐसी किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं देगी, जिससे शांति भंग हो।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों और सुरक्षा बलों के सहयोग से शांति और स्थिरता हासिल हुई है।

उन्होंने साहित्य महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यहां के युवा भी चाहते हैं कि इस तरह के बौद्धिक कार्यक्रम हों।...’’

पांडे ने कहा, ‘‘जब साहित्य महोत्सव का आयोजन होता है, तो यह दर्शाता है कि युवाओं के साथ-साथ समाज के अन्य वर्ग भी किताबों के बारे में जागरूक हो रहे हैं, जो सामान्य स्थिति की ओर अंतिम कदम है।’’

उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों, कट्टरपंथ और चरमपंथ से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि ये केवल विनाश की ओर ले जाएंगे।

पांडे ने कहा कि अतीत के बारे में बात करने के बजाय युवाओं को भविष्य की ओर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य बहुत उज्ज्वल है... लेकिन, अगर आप किसी और के लिए काम करते हैं, तो आपका भविष्य कभी उज्ज्वल नहीं होगा। मैं युवाओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी