विदेश की खबरें | जून के अंत तक आईएमएफ से मदद मिलने की उम्मीद है: विक्रमसिंघे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इस साल पुनर्भुगतान के लिए पांच अरब डॉलर और साथ ही देश के मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य रख रही है।

कोलंबो, दो जून श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इस साल पुनर्भुगतान के लिए पांच अरब डॉलर और साथ ही देश के मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य रख रही है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ प्रोत्साहन पैकेज (बेलआउट) के लिए चल रही बातचीत इस महीने के अंत तक पूरी हो सकती है।

वर्ष 1945 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका ने 18 अप्रैल को आईएमएफ के साथ बातचीत शुरू की थी।

संयुक्त व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विक्रमसिंघे ने कहा कि वित्तीय और कानूनी सलाहकारों की नियुक्ति के बाद ऋण पुनर्गठन शुरू हो गया है। यह आईएमएफ कार्यक्रम के लिए एक शर्त थी।

उन्होंने कहा कि ‘बेलआउट’ के लिए आईएमएफ के साथ चल रही बातचीत इस महीने के अंत तक समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल पुनर्भुगतान के लिए पांच अरब डॉलर और साथ ही देश के मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य रख रही है।

विक्रमसिंघे ने कहा कि कई दाता देशों के साथ बातचीत जारी है और जापान के साथ संबंधों को सुधारने और उनका विश्वास हासिल करने में कुछ समय लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड