देश की खबरें | आशा है नए सेबी प्रमुख में अदाणी समूह के खिलाफ 'खुलासे' से निपटने का साहस होगा: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार द्वारा नए सेबी प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि नए अध्यक्ष ‘‘मध्यम वर्ग के करोड़ों निवेशकों के हितों की रक्षा करेंगे’’ और वह बिना किसी डर के अदाणी समूह के लेन-देन से संबंधित सभी खुलासों से निपटेंगे।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी केंद्र सरकार द्वारा नए सेबी प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि नए अध्यक्ष ‘‘मध्यम वर्ग के करोड़ों निवेशकों के हितों की रक्षा करेंगे’’ और वह बिना किसी डर के अदाणी समूह के लेन-देन से संबंधित सभी खुलासों से निपटेंगे।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित करना ‘‘कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार चलाए जा रहे तथ्य आधारित अभियान की पुष्टि है, जिसमें हमने ‘हाईलाइट’ (उजागर) किया कि मौजूदा (सेबी) अध्यक्ष ने कितने गंभीर समझौते कर रखे हैं।’’

रमेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस आशा करती है कि नए अध्यक्ष पूंजी बाजार में मध्यम वर्ग के करोड़ों निवेशकों के हितों की रक्षा करेंगे, ‘मोदाणी’ की कंपनियों के खिलाफ खड़े होने का साहस जुटाएंगे और बिना किसी डर या पक्षपात के अदाणी समूह के लेन-देन से संबंधित सभी खुलासों से बिना किसी डर या पक्षपात के निपटेंगे।’’

केंद्र सरकार ने मौजूदा सेबी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच के उत्तराधिकारी की तलाश की प्रक्रिया सोमवार को शुरू कर दी। वह कथित हितों के टकराव को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में रही हैं।

बुच का तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। वह इसी महीने 60 वर्ष की हो जाएंगी।

वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, नियुक्ति पांच साल या उम्मीदवार की आयु 65 वर्ष होने तक के लिए होगी। आवेदन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 फरवरी है।

विज्ञापन में कहा गया कि सेबी प्रमुख ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिसका कोई ऐसा वित्तीय या अन्य हित न हो, जिससे उसके पद पर रहते हुए उसके कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका हो।

सरकार ने पिछली बार भी इसी तरह का प्रावधान रखा था, जब अक्टूबर 2021 में सेबी प्रमुख के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड