विदेश की खबरें | हांगकांग की शीर्ष अदालत ने तियानमेन जुलूस के तीन पूर्व आयोजकों की दोषसिद्धी को पलटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चाउ हैंग-तुंग, तांग न्गोक-क्वान और त्सुई होन-क्वांग ‘हांगकांग अलांयस इन सपोर्ट ऑफ पेट्रिओटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ चाइना’ के मुख्य सदस्य थे। उन्हें 2023 में शहर के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर चीन की कार्रवाई के दौरान दोषी ठहराया गया था। उन्हें साढ़े चार महीने की सजा मिली थी और वे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चाउ हैंग-तुंग, तांग न्गोक-क्वान और त्सुई होन-क्वांग ‘हांगकांग अलांयस इन सपोर्ट ऑफ पेट्रिओटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ चाइना’ के मुख्य सदस्य थे। उन्हें 2023 में शहर के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर चीन की कार्रवाई के दौरान दोषी ठहराया गया था। उन्हें साढ़े चार महीने की सजा मिली थी और वे अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

यह गठबंधन बीजिंग में 1989 के लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों को चीनी सेना द्वारा कुचलने की वर्षगांठ पर शहर में मोमबत्ती जुलूस आयोजित करने के लिए जाना जाता था। लेकिन चीन द्वारा थोपे गए व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की वजह से 2021 में इसे भंग कर दिया गया था।

हांगकांग की अंतिम अपील अदालत के न्यायाधीशों ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से तीनों के पक्ष में फैसला सुनाया। मुख्य न्यायाधीश एंड्रयू चेउंग ने अदालत में इस फैसले की घोषणा की।

न्यायाधीशों ने लिखा कि अभियोजन पक्ष को यह साबित करना था कि गठबंधन एक विदेशी एजेंट था। उन्होंने कहा कि निचली अदालतों ने पुलिस आयुक्त के उस बयान को मानकर“गलती की” जिसमें कहा गया था कि उनके पास यह मानने के लिए उचित आधार है कि गठबंधन एक विदेशी एजेंट था।

बृहस्पतिवार को एक अलग फैसले में, शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने जेल में बंद लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता टैम टैक-ची की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने राजद्रोह के मामले में दोषसिद्धि को खारिज करने की अपील की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\