विदेश की खबरें | हांगकांग की लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता एग्नेस चाउ जमानत नियमों की अनदेखी कर कनाडा पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. असंतुष्टों के खिलाफ चीन की कार्रवाई के चलते हांगकांग से पलायन करने वाली वह हालिया नेता हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

असंतुष्टों के खिलाफ चीन की कार्रवाई के चलते हांगकांग से पलायन करने वाली वह हालिया नेता हैं।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में कभी प्रसिद्ध युवा चेहरा रहीं एग्नेस चाउ को 2020 में चीन द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन प्रदर्शन में भूमिका के कारण उन्हें एक अलग मामले में छह महीने से अधिक समय तक जेल में बिताना पड़ा।

उक्त मामले में 2021 में चाउ को जेल से रिहा किए जाने के बाद उन्हें नियमित रूप से पुलिस को रिपोर्ट करना होता था। उन्होंने रविवार रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि दबाव के कारण उन्हें ‘‘मानसिक बीमारी’’ हो गई और उन्हें हांगकांग नहीं लौटने का फैसला करना पड़ा।

वर्ष 2020 में सुरक्षा कानून लागू होने के बाद उनके कई साथियों को जेल में डाल दिया गया, गिरफ्तार कर लिया गया, आत्म-निर्वासन के लिए मजबूर किया गया या चुप करा दिया गया।

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का दमन इस बात पर प्रकाश डालता है कि 1997 में जब पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को चीन को लौटाया गया तो उससे जो स्वतंत्रता का वादा किया गया था, वह नष्ट हो गया है। लेकिन बीजिंग और हांगकांग अर्द्ध-स्वायत्त चीनी शहर में स्थिरता वापस लाने के लिए सुरक्षा कानून की सराहना करते रहे हैं।

चाउ ने कहा कि जुलाई में अधिकारियों ने कनाडा में पढ़ाई करने के लिए उनका पासपोर्ट इस शर्त पर लौटाने की पेशकश की कि वह उनके (अधिकारियों के) साथ मुख्य भूमि चीन की यात्रा करेंगी।

उन्होंने कहा कि वह सहमत हो गईं और अगस्त में अपनी यात्रा में चीन की उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी और तकनीकी दिग्गज टेनसेंट के मुख्यालय का दौरा किया। बाद में अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट लौटा दिया।

हांगकांग की स्थिति, अपनी सुरक्षा और अपने स्वास्थ्य पर विचार करने के बाद चाउ ने कहा कि वह ‘‘संभवत: फिर से हांगकांग नहीं लौटेंगी’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\