विदेश की खबरें | होंडुरास ने चीन में अपना दूतावास खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के आधिकारिक मीडिया ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री छिन गांग ने और होंडुरास के उनके समकक्ष एनरिक रीना ने रविवार सुबह दूतावास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन के आधिकारिक मीडिया ‘सीसीटीवी’ ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री छिन गांग ने और होंडुरास के उनके समकक्ष एनरिक रीना ने रविवार सुबह दूतावास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि होंडुरास को अब भी दूतावास का स्थायी स्थान निर्धारित करने की आवश्यकता है और इसके कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करनी होगी।

चीन के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, छिन ने संकल्प जताया कि चीन होंडुरास के साथ ‘‘दोस्ताना सहयोग’’ का एक नया मॉडल स्थापित करेगा।

होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो की चीन की छह दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होते राजनयिक संबंध का यह प्रतीक सामने आया।

होंडुरास ने मार्च में चीन के साथ औपचारिक संबंधों की स्थापना की और पूर्व कूटनीतिक सहयोगी ताइवान के साथ हाल में रिश्ता तोड़ने वालों की कड़ी में शामिल हो गया।

चीन स्वशासित ताइवान को अपना पृथक प्रांत मानता है जिसे जरूरत पड़ने पर वह बलपूर्वक देश का हिस्सा बना सकता है। चीन अपने कूटनीतिक सहयोगियों को ताइपे के साथ औपचारिक संबंध बनाने से रोकता है।

चीन के साथ संबंधों की स्थापना के बाद कास्त्रो अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को शंघाई पहुंचीं।

शंघाई में अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने न्यू डेवलपमेंट बैंक के मुख्यालय का दौरा किया, जो ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित एक बैंक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। कास्त्रो के कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट किया कि होंडुरास ने बैंक में प्रवेश का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी