होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर के शोरूम फिर खुले, बीएमडब्ल्यू, वाहन कलपुर्जा कंपनियों के संयंत्र भी चालू

होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर इंडिया, बीएमडब्ल्यू जैसी वाहन कंपनियों और स्वराज इंजन, फेडरल-मोगल गोएत्जे इंडिया जैसी वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमतियां मिलने के बाद बृहस्तपतिवार को अपने डीलर शोरूम/ संयंत्र खुलने की सूचना दी। इससे पहले बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर, मर्सडीज-बेंज, रॉयल एनफील्ड, इसुजू मोटर्स और टीवीएस मोटर इत्यादि ने भी अपना परिचालन दोबारा शुरू करने जानकारी दी थी।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के तीसरे चरण में उद्योगों को दी गई सशर्त छूट का लाभ उठाते हुए विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपने डीलर शोरूम और संयंत्र दोबारा चालू किए हैं। साथ ही कई वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने भी अपना कारखानों में उत्पादन शुरू किया है।

होंडा मोटरसाइकिल, डैमलर इंडिया, बीएमडब्ल्यू जैसी वाहन कंपनियों और स्वराज इंजन, फेडरल-मोगल गोएत्जे इंडिया जैसी वाहन कलपुर्जा कंपनियों ने स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमतियां मिलने के बाद बृहस्तपतिवार को अपने डीलर शोरूम/ संयंत्र खुलने की सूचना दी। इससे पहले बुधवार को मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर, मर्सडीज-बेंज, रॉयल एनफील्ड, इसुजू मोटर्स और टीवीएस मोटर इत्यादि ने भी अपना परिचालन दोबारा शुरू करने जानकारी दी थी।

वाहन कंपनियों के अपना परिचालन फिर शुरू करने से देश की एक महीने से भी अधिक समय से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था में नयी रौनक आने की उम्मीद है। हाल में जारी पीएमआई सर्वेक्षण के हिसाब से देश के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों की गतिविधियों में अप्रैल में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है।

आईएचएस मार्किट इंडिया का कंपनियों के खरीद प्रबंधकों के बीच किया जाने वाला सर्वेक्षण पीएमआई विनिर्माण अप्रैल में गिरकर 27.4 अंक रह गया। जबकि पीएमआई-सेवा अप्रैल में 5.4 अंक रह गया। वहीं इन दोनों सूचकांक के संयोजन से तैयार होने वाला ‘कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स’ अप्रैल में गिरकर 7.2 अंक पर आ गया जो मार्च में 50.6 अंक पर था। यह पीएमआई सर्वेक्षण के इतिहास में आर्थिक गतिविधियों में सबसे बड़ी गिरावट को दर्शाता है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनी ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के हिसाब से चार मई से अपने डीलर शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने शुरू कर दिए हैं।

देश में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) है। इसके चार मई से 17 मई तक के तीसरे चरण में सरकार ने सशर्त आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की छूट दी है। इस बारे में अंतिम निर्णय लेने का जिम्मा राज्य सरकारों को दिया गया है।

एचएमएसआई के विपणन और बिक्री निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि सरकार के आर्थिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों में सशर्त राहत देने के बाद हम चरणबद्ध तरीके से सावधानी पूर्वक आगे बढ़ेंगे। ग्रीन और ऑरेंज जोन में जो हमारे डीलर हैं उन्होंने स्टोर खोलने शुरू कर दिए हैं।

कंपनी के स्टोर साफ-सफाई और सामुदायिक दूरी से जुड़े विभिन्न नियमों का 100 प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे।

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी डैमलर इंडिया कर्मशियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि उसने भी अपने संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से फिर खोलना शुरू कर दिया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यकाम आर्य ने एक बयान में कहा, ‘‘ डैमलर के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा होने के चलते हम भारत में लॉकडाउन घोषित किए जाने से पहले ही तैयार थे। हमने तत्काल संकट प्रबंधन दल (सीएमटी) का गठन किया ताकि इस स्थिति से सुरक्षित बाहर आ सके।’’

कंपनी का संयंत्र चेन्नई के निकट ऑरगदम में 400 एकड़ क्षेत्र में फैला है। कंपनी के देशभर में स्थित डीलर स्टोर ने भी काम करना शुरू कर दिया है।

इस बीच लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसने अपने चेन्नई संयंत्र में एक शिफ्ट में काम फिर शुरू कर दिया है। संयंत्र में सामान्य के मुकाबले प्रतिशत कर्मचारियों से ही काम लिया जाएगा।

इसके अलावा कंपनी के अन्य कर्मचारी और उसकी वित्तीय इकाई बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेस के कर्मचारी घर से काम करना जारी रखेंगे।

वहीं वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी स्वराज इंजन ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने अपने पंजाब के सास नगर (मोहाली) स्थित संयंत्र को दोबरा शुरू कर दिया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से अनिवार्य अनुमति ले ली गयी है।

इसी तरह अन्य वाहन कलपुर्जा कंपनी फेडरल-मोगल गोएत्जे इंडिया ने भी अपने पंजाब के पटियाला स्थित संयंत्र का आंशिक परिचालन शुरू कर दिया है।

इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कोविड-19 से अपने करीब 34,000 कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्वयं से ‘वेलनेस मित्र’ एप विकसित करने की जानकारी दी। सरकारी एप्प ‘आरोग्य सेतु’ की पूरक यह एप कंपनी के देशभर में फैले कर्मचारियों की वास्तविक समय में स्वास्थ्य निगरानी करने में सहायक है। वहीं कर्मचारी इस एप की माध्यम से आकस्मिक स्थिति में मदद भी मांग सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट