ताजा खबरें | गृह मंत्री अमित शाह गोवा में रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गोवा का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभागारों के भीतर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पणजी, 29 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गोवा का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभागारों के भीतर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है।

भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने शनिवार को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान शाह पोंडा, सैनवोर्डेम और वास्को विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री पोंडा में शाम साढ़े चार बजे, इसके बाद सैनवोर्डेम में शाम साढ़े छह बजे और फिर रात आठ बजे वास्को में जनसभा को संबोधित करेंगे।

तनवड़े ने कहा, ‘‘सभी तीनों जनसभाओं के दौरान सभागारों में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही लोग शामिल होंगे और कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि वास्को में आयोजित आखिरी रैली का एक साथ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भाजपा ने गोवा में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, निर्वाचन आयोग ने वहां रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन मतदान के पहले दो चरणों वाले निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतम 500 लोगों के साथ सार्वजनिक सभा करने की अनुमति प्रदान कर दी है और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए नियमों में भी ढील दे दी है। उसने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 लोगों या हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता में लोगों की मौजूदगी के साथ ‘इनडोर’ बैठकें आयोजित करने की छूट दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी