खेल की खबरें | होल्डर ने चार गेंदों पर लिये चार विकेट, वेस्टइंडीज ने जीती टी20 श्रृंखला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 179 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.5 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी।

वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 179 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.5 ओवर में 162 रन पर आउट हो गयी।

इंग्लैंड का स्कोर 19 ओवर के बाद छह विकेट पर 160 रन था और उसे 20 रन की जरूरत थी। होल्डर ने अंतिम ओवर में पहले क्रिस जोर्डन (सात) को सीमा रेखा पर कैच कराया और फिर सैम बिलिंग्स (28 गेंदों पर 41 रन) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर आदिल राशिद और साकिब महमूद को पवेलियन भेजा।

महमूद को बोल्ड करने के साथ ही होल्डर चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले विशेष क्लब में शामिल हो गये। उनसे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में लसिथ मलिंगा, राशिद खान और कर्टिस कैंपर ने यह कारनामा किया था।

होल्डर को पांच गेंद पर पांचवां विकेट लेने का मौका नहीं मिला, क्योंकि इंग्लैंड की पूरी टीम आउट हो चुकी थी। इस आलराउंडर ने 2.5 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिये।

इंग्लैंड की तरफ से जेम्स विन्से ने 35 गेंदों पर सर्वाधिक 55 रन बनाये। वेस्टइंडीज की तरफ से होल्डर से पहले बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने कमाल दिखाया और चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये।

इससे पहले वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के स्पिनरों ने परेशान किया लेकिन कप्तान कीरोन पोलार्ड (25 गेंदों पर नाबाद 41) और रोवमैन पावेल (17 गेंदों पर नाबाद 35 के बीच पांचवें विकेट के लिये 74 रन की अटूट साझेदारी से वह चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रहा। इन दोनों ने अंतिम चार ओवरों में 66 रन जोड़े।

इंग्लैंड के तीनों स्पिनरों राशिद (चार ओवर में 17 रन देकर दो), लियाम लिविंगस्टोन (तीन ओवर में 17 रन देकर दो) और मोईन अली (तीन ओवर में 20 रन) ने 10 ओवर में केवल 54 रन दिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें