हॉकी खिलाड़ियों ने रीजीजू से ट्रेनिंग शुरू करने का अनुरोध किया

भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमों ने मंत्री को बताया कि अगले साल ओलंपिक की तैयारियों के तहत जल्द से जल्द छोटे छोटे समूह में मैदानी ट्रेनिंग करने से वे अन्य शीर्ष देशों पर दबदबा बना सकते हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई भारत के हॉकी खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग नहीं होना निश्चित रूप से चिंता का विषय है लेकिन उन्हें घर की कमी महसूस हो रही है और यह बात उन्होंने गुरूवार को खेल मंत्री किरेन रीजीजू को ऑनलाइन बातचीत में बतायी जबकि सीमित अभ्यास शुरू करने का भी अनुरोध किया ।

भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमों ने मंत्री को बताया कि अगले साल ओलंपिक की तैयारियों के तहत जल्द से जल्द छोटे छोटे समूह में मैदानी ट्रेनिंग करने से वे अन्य शीर्ष देशों पर दबदबा बना सकते हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने कहा कि वे घर की कमी महसूस कर रहे हैं लेकिन वे बखूबी समझते हैं कि वे यहां सुरक्षित हैं। वे बेकार के विचारों को हटाने के लिये ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं। ’’

भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से लगे लॉकडाउन के शुरू से ही बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में हैं।

इस आनलाइन बैठक में खेल मंत्रालय और साइ अधिकारियों ने भी शिरकत की, जिसमें खिलाड़ियों और कोचों ने चार से पांच खिलाड़ियों के ग्रुप में जल्द ट्रेनिंग शुरू करने का अनुरोध किया।

भारतीय हॉकी टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने बैठक के दौरान रीजीजू से कहा, ‘‘दुनिया की शीर्ष 12 टीमों में से केवल नीदरलैंड और बेल्जियम ने ही ट्रेनिंग शुरू की है। हमने करीब दो महीने गंवा दिये हैं लेकिन अगर हम जल्द से जल्द ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी कुछ गंवाया नहीं है लेकिन अब समय ट्रेनिंग शुरू करने का है। ’’

सदस्य ने कहा, ‘‘ट्रेनिंग चार से पांच सदस्यों के समूह में शुरू हो सकती है जिसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जायेगा। ट्रेनिंग पर ध्यान बेसिक और व्यक्तिगत कौशल के अलावा पेनल्टी कार्नर ड्रिल का अभ्यास करना होगा। ’’

सूत्रों के अनुसार खेल मंत्री ने 34 पुरूष और 24 महिला खिलाड़ियों की बैठक में शांति से उन्हें सुना और फीडबैक लिया। इनके अलावा पुरूष और महिला हॉकी टीमों के मुख्य कोच ग्राहम रीड और शोर्ड मारिने तथा हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जान भी मौजूद थे।

हॉकी इंडिया और साइ के शीर्ष अधिकारी तथा नये खेल सचिव रवि मित्तल भी इस बैठक में मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी