खेल की खबरें | हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: बंगाल और उत्तर प्रदेश क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बंगाल और उत्तर प्रदेश ने यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुणे, 16 दिसंबर बंगाल और उत्तर प्रदेश ने यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ने भी अपने मुकाबले जीते।

दिन के पहले मैच में ओडिशा ने गोवा को पूल एफ के मैच में 14-0 से हराया। पूल एफ के एक अन्य मैच में बंगाल ने गुजरात को 19-0 से हराया।

अभिषेक प्रताप सिंह (दूसरे, 12वें, 14वें, 25वें, 34वें, 37वें और 39वें मिनट) ने सात गोल दागे जबकि नितीश न्युपेन (21वें, 35वें, 53वें मिनट) ने हैट्रिक बनाई।

उत्तर प्रदेश ने पूल जी में असम को 6-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। टीम की ओर से मोहम्मद आमिर खान (पहले और सातवें मिनट) और मोहम्मद सैफ खान (आठवें और 43वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे जबकि ऋषभ साहू (21वें मिनट) और दीपक पटेल (50वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

झारखंड ने केरल को 2-1 से हराकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया।

तमिलनाडु पूल ए में हिमाचल को 11-0 से हराकर शीर्ष पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है