देश की खबरें | हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिए 34 खिलाड़ियों का चयन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए रविवार को 34 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए रविवार को 34 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

राष्ट्रीय शिविर 22 अक्टूबर तक चलेगा जबकि महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से रांची में खेली जाएगी।

यह प्रतियोगिता पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है। भारत के अलावा इसमें मौजूदा चैंपियन चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा लेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

भारत की मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने कहा,‘‘अब हम ओलंपिक क्वालीफायर्स तक जो भी टूर्नामेंट खेलेंगे वह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। इससे हमें एक टीम के रूप में सुधार करने का अवसर मिलेगा। हम एशियाई खेलों में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।’’

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपु, बिचू देवी, बंसारी सोलंकी।

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता ढेकाले, ज्योति छेत्री, महिमा चौधरी।

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मरीना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी फाल्के, अजमीना कुजूर।

फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी