हाकी इंडिया ने मैच अधिकारियों के लिए आनलाइन सत्र शुरू किया

हाकी इंडिया छह वट्सऐप ग्रुप में यह सत्र चला रहा है जिसमें तीन ग्रुप तकनीकी अधिकारियों के और तीन अंपायरों के हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल हाकी इंडिया ने अपने अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को खेल के नियमों में नवीनतम बदलाव के बारे में अपडेट करने और उनके फिटनेस के स्तर में सुधार के लिए सोमवार को ‘आनलाइन इंटरैक्टिव (संवादात्मक) सत्र’ शुरू करने की घोषणा की।

हाकी इंडिया छह वट्सऐप ग्रुप में यह सत्र चला रहा है जिसमें तीन ग्रुप तकनीकी अधिकारियों के और तीन अंपायरों के हैं।

हाकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा कि 100 से अधिक पंजीकृत अधिकारी हफ्ते में छह दिन इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

अनुभवी टूर्नामेंट निदेशक और अंपायर मैनेजर इन सत्र का संचालन कर रहे हैं जिसमें मोघुल मोहम्मद मुनीर, क्लाडियस डि सेल्स और एचएस सोखी शामिल हैं।

अंपायरों के लिए सत्र का संचालन जीएस संघा, जावेद शेख और जी हर्षवर्धन कर रहे हैं।

इस आनलाइन सत्र के जरिये अधिकारियों की एफआईएच नियमों की जानकारी में इजाफा होगा और उन्हें अगर कोई जानकारी लेनी है या कोई संदेह है तो इसे दूर करने का मौका भी मिलेगा।

अंपायरों के समूह में अधिकारी अपनी दैनिक फिटनेस और ट्रेनिंग गतिविधियां भी साझा करेंगे।

हाकी इंडिया ने कुछ ट्रेनिंग विकल्प भी सुझाए हैं और अधिकारी अपनी फिटनेस और लचीलापन बरकरार रखने के लिए इनमें से उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।

हाकी इंडिया की 30 सदस्य इकाइयां भी अपने संबंधित क्षेत्रों में इन सत्र का आयोजन कर रही हैं।

विभिन्न सदस्यों द्वारा बनाए 70 से अधिक वट्सऐप ग्रुप में 1100 से अधिक अधिकारी इन सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी