देश की खबरें | हिंदू राष्ट्र की स्थापना में संघ परिवार के सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि संघ परिवार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करना चाहता है और इसे हासिल करने में उसके सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है।

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि संघ परिवार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट करना चाहता है और इसे हासिल करने में उसके सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है।

विजयन ने कहा कि हमारे देश के इतिहास की रक्षा करते हुए और इसे बदलने के प्रयासों से लड़ते हुए, उन लोगों का असली चेहरा सामने लाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जो इसे नष्ट करना चाहते हैं।

वाम नेता माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई द्वारा आयोजित 'मालाबार विद्रोह, 100 साल, 100 सेमिनार' के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य में इस बात को लेकर तीखी बहस हो रही है कि वर्ष 1921 में राज्य के उत्तरी हिस्से में हुआ मालाबार विद्रोह या ''मोपला विद्रोह'' अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह था या सांप्रदायिक दंगा।

विजयन ने कहा, ''संघ परिवार का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हमारे देश के इतिहास को तोड़ना है। संघ परिवार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए हमारे देश के लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी ताने-बाने को नष्ट करना चाहता है और इसे प्राप्त करने में उनके सामने एकमात्र बाधा भारत का इतिहास है।

विजयन ने कहा, ''उन लोगों का महिमामंडन करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम के साथ विश्वासघात किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\