खेल की खबरें | ओमान के लिये ऐतिहासिक पल होगा टी20 विश्व कप की मेजबानी : खिमजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओमान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज खिमजी ने कहा है कि अक्टूबर में टी20 विश्व कप की सह मेजबानी करना ओमान क्रिकेट के लिये ही नहीं बल्कि देश के लिये भी ऐतिहासिक पल होगा ।

मुंबई, सात सितंबर ओमान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज खिमजी ने कहा है कि अक्टूबर में टी20 विश्व कप की सह मेजबानी करना ओमान क्रिकेट के लिये ही नहीं बल्कि देश के लिये भी ऐतिहासिक पल होगा ।

टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जायेगा ।

खिमजी ने पीटीआई से बातचीत में कहा ,‘‘ ओमान के सामने दुनिया को दिखाने का यह सुनहरा मौका है कि पर्यटन की दृष्टि से यह कितना समृद्ध है । लोगों को ओमान के बारे में ज्यादा पता नहीं है और हम इस टूर्नामेंट के जरिये दुनिया के सामने ओमान को पेश करेंगे ।’’

उन्होंने कहा कि 3000 दर्शकों की मौजूदगी के लिये बंदोबस्त किये गए हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ओमान के पास सुंदर हरा भरा मैदान है । हम 3000 दर्शकों के लिये इंतजाम कर रहे हैं जिनमें से 500 कारपोरेट बॉक्स में होंगे । हम खूबसूरत प्रेस बॉक्स और मीडिया सेंटर भी बना रहे हैं । हमारे लिये यह सीखने का मौका है ।’’

खिमजी ने कहा कि यह सामान्य विश्व कप नहीं होगा क्योंकि यह कोरोना काल में हो रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाने होंगे । यह सामान्य विश्व कप नहीं है । यह कोरोना काल में हो रहा है और अलग तरह का है । यह बड़ी चुनौती है लेकिन इसमें मजा आ रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बीसीसीआई मेजबान है । हमने त्रिपक्षीय अनुबंध किया है और ओमान सरकार हमारी संरक्षक है। ओमान सरकार इसके आयोजन में पूरी मदद कर रही है और हम मिनटों में 30 . 40 वीजा जारी कर रहे हैं । आईसीसी काफी मदद कर रही है । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\