खेल की खबरें | अफगानिस्तान के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि, पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ‘नये लुक’ वाली पाकिस्तान टीम को एक गेंद रहते सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

शारजाह, 27 मार्च अफगानिस्तान ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ‘नये लुक’ वाली पाकिस्तान टीम को एक गेंद रहते सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने शीर्ष छह रैंकिंग की एक आईसीसी टीम के खिलाफ श्रृंखला जीती हो।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कम अनुभवी शीर्ष क्रम ने फिर निराश किया। पर उसके लिये इमाद वसीम ने 57 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी खेली और कप्तान शादाब खान ने 32 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 130 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज (44 रन) और इब्राहिम जदरान (38 रन) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अहम योगदान किये। नजीबुल्लाह जदरान ने नाबाद 23 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 14 रन बनाकर अपनी टीम को एक गेंद रहते तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत दिलायी।

अफगानिस्तान को अंतिम दो ओवर में 22 रन की दरकार थी। 19वें ओवर में नजीबुल्लाह और नबी ने नसीम शाह पर एक एक छक्का लगाया जिससे इसमें 17 रन बने और पाकिस्तान की उम्मीद भी टूट गयी।

अफगानिस्तान ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर छह विकेट की यादगार जीत दर्ज की थी।

तीसरा टी20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू